रामनवमी के दिन नॉन वेज को लेकर जेएनयू में एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों की झड़प
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रामनवमी के दिन एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प हो गई। जिसमें कई छात्रों को चोटें आयी हैं। एबीवीपी छात्रों ने कहा कि रामनवमी पर हवन और पूजा को वामपंथी छात्रों ने रोकने की कोशिश की वहीँ दूसरी तरफ वाम पंथी छात्रों आरोप लगा रहे है कि एबीवीपी के छात्रों ने कावेरी हॉस्टल मेस सचिव से झड़प भी।
एबीवीवी छात्रों ने आरोप लगाया कि वाम पंथी छात्रों ने कावेरी हॉस्टल में उन्हें रामनवमी की पूजा करने से रोका। हालांकि बाद में रामनवमी पूजा संपन्न कर ली गई। एबीवीपी छात्रों ने कहा कि हम लोगों ने रामनवमी के अवसर पर दोपहर 3.30 बजे कावेरी हॉस्टल में पूजा व हवन कार्यक्रम रखा था। जिसमें जेएनयू के कई छात्रों ने हिस्सा लिया। वामपंथी छात्रों ने इस पूजा को रोकने की कोशिश की। नॉनवेज खाने को लेकर झूठा आरोप लगाया। वामपंथी छात्रों ने पूजा के दौरान दखल देकर हिंदू मुस्लिम सौहार्द को बिगाडऩे का काम किया।
दक्षिण पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि जेएनयू प्रशासन के अनुरोध पर पुलिस कैंपस में आई है। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल कैंपस में पुलिस दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों से पूछताछ कर रही है। जांच-पड़ताल के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि परिसर में अलग-अलग छात्रों से बातचीत कर पता किया जा रहा है कि पूरा मामला क्या था। मामले पर बढ़े विवाद के बाद विवि. प्रशासन ने एक नोटिस जारी कर क हा कि जेएनयू कैंपस में किसी भी धर्म के नाम पर खाने पीने की कोई पाबंदी नहीं है।
Tags : #जेएनयू, #जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, #रामनवमी, #एबीवीपी, #लेफ्ट, #झड़प, #हवन, #पूजा, #वामपंथी छात्र, #कावेरी हॉस्टल, #मेस, #सचिव, #एबीवीवी छात्र, #नॉनवेज, #झूठा आरोप, #हिंदू, #मुस्लिम, #सौहार्द, #दक्षिण, #पश्चिमी, #पुलिस उपायुक्त, #मनोज सी, #जेएनयू प्रशासन, #पुलिस, #कैंपस, #घायल, #एंबुलेंस, #अस्पताल, #प्रतिनिधि, #प्रशासन, #नोटिस, #धर्म,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .