लॉक डाउन का पालन करवा रही NCC की टीम पर फायरिंग से पास में खड़े युवक को लगी गोली, पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
बिहार मे खाजेकलां थाना के नून का चौराहा के पास बने लाल मंदिर इलाके में NCC के कैडेट लोगों से लॉकडाउन का पालन करवा रहे थे. कैडेट बेवजह घूम रहे लोगों को घर वापस जाने के लिए बोल रहे थे.
शीशा के सिपहर के पास रहने वाले एक व्यक्ति की एनएनसी कैडेट से कहा सुनी होने लगी और उसने दहशत फैलाने के लिए हवाई फाइरिंग कर दी. वहीं पास में ही रहने वाले युवक सन्नी कुमार को गोली लग गई. सन्नी उस समय अपने छत पर टहल रहा था.
घायल युवक की पहचान 26 वर्षीय सन्नी कुमार के रूप में हुई है. उसके पिता गोपाल प्रसाद नून के चौराहा के पास बैंड कंपनी चलाते हैं. सन्नी को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है
अभी पटना पुलिस कप्तान उपेंद्र शर्मा और सिटी एसपी पूर्वी, पटना सिटी एएसपी और 7 थाने की पुलिस अपने दल -बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर आरोपी के घर की घेराबंदी कर घर में छापेमारी कर रही है. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है.
Tags : #Patna, #Firing In Patna, #Firing In Patna On NCC Team, #Firing On NCC Team In Lockdown, #Firing On Ploice In Patna, #Firing On NCC Team In Bihar, #Bihar, #NCC In Bihar, #Bihar Police, #,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .