जरा सी बरसात ने हाईटेक सिटी गुरूग्राम में कर दिया गुडगोबर, क्या ऐसे आएंगी विदेशी कंपनियां
भारी बारिश में हाईटेक सिटी कहे जाने वाले गुरूग्राम का हाल देखकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे। इस बरसात ने सरकार के विकास कार्यों व गुरूग्राम की पोल खोलकर रख दी है। बरसात ने गुरूग्राम की हालत बिगाड़ दी है। हैरत की बात तो यह है कि एक ओर सरकार गुरूग्राम की तुलना विदेशी शहरों से कर रही है तो दूसरी ओर वहां पानी की निकासी ना होने से सारी स्थिति गुडगोबर हो गई है। विदेशी तर्ज पर बसाया गया गुरूग्राम का असली चेहरा बेनकाब हो गया है। हाईटेक सिटी का अंडरपास बरसाती पानी से ना केवल लबालब भर गया, बल्कि पूरा गुरूग्राम पानी-पानी हो गया। जहां देखो बरसाती पानी की वजह से गुरूग्राम की हालत पतली दिखाई दी। तस्वीरों में आसानी से देखा जा सकता है कि हरियाणा की सबसे मंहगी सिटी की स्थिति क्या हो गई है।
मजे की बात तो यह है कि इस बदहाल साईबर सिटी के दम पर हरियाणा सरकार अपने प्रदेश में विदेशी निवेश लाना चाहती है। सरकार का इरादा है कि गुरूग्राम में विदेशी कंपनियां अपने दफ्तर खोलें और सरकार को राजस्व प्रदान करें। लेकिन इस बरसात ने एक बार फिर से गुरूग्राम की पोल खोलकर रख दी है।
इससे पता चल गया है कि हजारों करोड़ रुपए खर्च करके जिस शहर को हाईटेक सिटी के तौर पर बसाया गया है, उसकी असल हकीकत क्या है। लोगों में भी इस शहर के विकास व रखरखाव की दुर्दशा देखने के बाद सरकार से भरोसा उठता दिखाई देने लगा है।
Tags : #Rain, #Rainfall In Gurugram, #Gurugram News, #Rain In Gurugram, #Haryana, #Haryana News, #Hindia News, #Taza Khabare,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .