धरती पर कोरोना वायरस का संकट, अंतरिक्ष से 5.2KM/सेकेंड से आ रही आफत
कोरोना वायरस संकट के चलते पूरी दुनिया परेशान है. ऐसे में आसमान से एक बार आफत आने वाली है. अंतिरिक्ष एजेंसी नासा ने एक ऐसे उल्का पिंड की पहचान की है जो धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा है. एजेंसी ने अपने अलर्ट में कहा कि एक करीब आधा किलोमीटर बड़ा एक धरती की तरफ तेजी से आ रहा है. इसकी रफ्तार करीब 5.2 किलोमीटर प्रति सेकेंड है.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, ये उल्का पिंड 6 जून को धरती की कक्षा में दाखिल होगा. यह उल्का पिंड अमेरिका की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग से भी बड़ा है. नासा ने इस उल्का पिंड का नाम रॉक-163348 (2002 NN4) रखा है और ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कि ये 6 जून को पृथ्वी की सतह के बहुत करीब से गुजरेगा. इसकी संभावित लंबाई 250-570 मीटर है और चौड़ाई 135 मीटर है. ये उल्का पिंड सूर्य के करीब से गुजरता हुआ धरती की कक्षा में दाखिल हो रहा है.
21 मई को भी 1.5 किलोमीटर बड़ा उल्का पिंड धरती के काफी करीब से होकर गुजरा था. वैज्ञानिकों का कहना है कि इस उल्कापिंड की धरती से टक्कर होने की संभावना नहीं है लेकिन इस पर नजर रखना जरूरी है क्योंकि कभी-कभी गुरुत्वाकर्षण के चलते इस तरह के उल्का पिंड पृथ्वी के परिवेश में आखिरी समय पर भी प्रवेश कर जाते हैं.
नासा के मुताबिक, रॉक-163348 (2002 NN4) उल्का पिंड धरती के पास से रविवार को सुबह 8:20 पर गुजरेगा. धरती के इतने पास से इतना बड़ा कोई उल्का पिंड इसके बाद साल 2024 में ही गुजरेगा. इसकी गति 5.2 किमी प्रति सेकेंड है यानी यह उल्कापिंड 11,200 मील प्रति घंटा की रफ्तार से आ रहा है.
Tags : #Coronavirus, #NASA, #Asteroid, #Earth, #Asteroid Comming Towords Earth, #2002 NN4, #Rock 163348, #Asteroid Rock 163348, #Rock 2002 NN4, #A Giant Asteroid, #Earth Orbit,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .