कोरोना संक्रमण से कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता का निधन
कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण रविवार की देररात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विपक्ष के पूर्व नेता का निधन हो गया, जिससे कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस नेता ने गुजरात में अहमदाबाद के एसवीपी अस्पताल में आखिरी सांस ली है। यह जानकारी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह ने ट्वीट के जरिए दी है।
ज्ञात हो कि गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अहमदाबाद महानगर पालिका में विपक्ष के पूर्व नेता बदरूद्दीन कोरोना वायरस से संक्रमित थे, 15 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के एसवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार की देररात उनका निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस पार्टी को काफी क्षति हुई है।
कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ट नेता शक्ति सिंह गोहिल ने ट्वीट करते हुए लिखा, आज कहनें के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। बदरूभाई गुजरात में कांग्रेस के मजबूत नेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता बदरू को पिछले 40 वर्षों से जानते थे, जब वे यूथ कांग्रेस में थे। उन्होंने लगातार गरीबों की भलाई के लिए काम किया है।
Tags : #Senior Congress Leader, #Died, #Corona Infection, #Wave Of Mourning, #Congress Party, #Ahmedabad, #Gujarat, #Death From Coronavirus, #Coronavirus, #Covid 19, #Ahmedabad Congress Corporator, #Badruddin Shaikh, #Dies Due To Coronavirus, #COVID 19 Death, #Congress, #Congress Leader, #Shakti Singh Gohil,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .