जब हाथों में हाथ डाले बाहर निकले रणबीर और कैटरीना
मुंबई। अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ अपनी आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की शूटिंग पूरी करने के बाद स्टूडियो से हाथों में हाथ डाले हुए बाहर निकलते देखे गए।
इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है। रणबीर और कैटरीना के संबंध में यह जानकारी बसु ने फिल्म की शूटिंग के अंतिम दिन सोमवार को ट्विटर पर दो फोटो साझा करते हुए दिया।
एक फोटो में बसु ने अपनी बचपन की कुछ झलकियां साझा की हैं, जिसमें उन्होंने थोड़े बदलाव किए हैं। इसके अलावा दूसरी फोटो में दोनों कलाकारों को मुस्कराते हुए एक-दूसरे का हाथ पकड़े स्टूडियो से बाहर निकलते देखा जा रहा है।
इन फोटो को साझा करने के साथ एक संदेश में बसु ने लिखा कि आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के पहले दिन से लेकर आखिरी दिन। समय कितनी जल्दी निकलता है।
रिपोर्टो के अनुसार इस फिल्म को बनने में करीब चार साल का समय लगा है। इससे पहले इस फिल्म को सात अप्रैल को रिलीज किया जाना था।
इस फिल्म में एक किशोर जासूस की प्रेम कहानी दर्शाई गई है, जो अपने लापता पिता की तलाश करता है।
Tags : #Ranbir Kapoor, #Katrina Kaif, #Jagga Jasoos, #Salman Khan,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .