अर्जुन कपूर के लिए धड़कने लगा था करीना का दिल, बोलीं- मन करता है सैफ को छोड़ अर्जुन से कर लूँ शादी
बॉलीवुड के आइडल कपल की जब भी बात होती है तो उसमें सैफ अली खान और करीना कपूर खान का नाम सबसे पहले लिया जाता है. फैंस को कई इवेंट्स के दौरन ये दोनों कपल अपने प्यार का इजहार करते हुए भी मिल जाते हैं. अक्सर देखा गया है कि, सैफ और करीना अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातें करना पसंद करते हैं. ऐसा ही एक वाकया करीना कपूर के साथ हुआ था जब करीना ने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया था कि मन करता है मैं सैफ को छोड़ दूं. ऐसा करीना कपूर ने क्यों कहा था यही बात हम इस आर्टिकल में जानने वाले हैं
दरअसल, ये बात है फिल्म की ऐंड का के रिलीज के वक्त की जहां इस फिल्म में करीना कपूर और अर्जुन कपूर ने पति-पत्नी का रोल निभाया था. इस फिल्म में करीना को जहां वर्किंग वुमेन दिखाया गया था तो वहीं अर्जुन को घरेलू काम करते हुए दिखाया गया था. इसी सिलसिले में एक इवेंट में रिपोर्टर ने करीना कपूर से उनके ऑनस्क्रीन पति से रियल लाइफ हसबैंड सैफ अली खान की तुलना करते हुए सवाल कर डाला था. जिस पर करीना ने हंसी-हंसी में जवाब देते हुए कहा.
अर्जुन को इतनी मेहनत करता देख लगता है मैं सैफ को छोड़ दूं और अर्जुन से शादी कर लूं
हालांकि, इसके बाद करीना कपूर रिपोर्टर से कहती हैं कि सैफ और अर्जुन को कंपेयर करना ही गलत है, क्योंकि दोनों की तुलना हो ही नहीं सकती है
तुलना के बाद जब करीना कपूर से रिपोर्टर ने पूछा कि क्या शादी के बाद आप पति-पत्नी ने ऑन स्क्रीन किस करने वाली पॉलिसी को अपनाया है? क्योंकि करीना से शादी के बाद भी सैफ अली खान ने कई फिल्मों में कई एक्ट्रेसेस के साथ ऑन स्क्रीन किस किया है. इस सवाल पर करीना ने बड़ी बेबाकी से जवाब देते हुए कहा था कि..
हमने वो पॉलिसी ऑफ़ स्क्रीन अपनाई हुई है. सैफ अगर फिल्म में किसिंग सीन करते हैं तो मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं होती क्योंकि अगर फिल्म की डिमांड है तो पूरा करना पड़ेगा. मैंने भी फिल्म ‘की एंड का’ में अर्जुन कपूर के साथ किसिंग सीन दिए थे, क्योंकि फिल्म की वैसी डिमांड थी. वो फिल्म एक मैरिड लाइफ और पति-पत्नी पर थी, इसीलिए किसिंग सीन से मना नहीं कर सकती थी.
Tags : #Kareena Kapoor, #Saif Ali Khan, #Bollywood, #Bollywood Star, #Arjun Kapoor, #Bollywood Movie, #Arjun Kapoor, #Actress, #Actor,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .