छोटे लालू प्रसाद यादव का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कहा-वाह कॉन्फिडेंस हो तो ऐसा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटा सा बच्चा पुलिसवालों के सामने अपनी गायकी का हुनर दिखाता नजर आ रहा है। ये वीडियो IPS ऑफिसर पंकज नैन ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की है।
इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा नजर आ रहा है जो बड़े जोशीले अंदाज़ में भोला है भंडारी गाते हुए दिख रहा है। दिलचस्प बात ये है कि ये बच्चा न केवल पूरे सुर के साथ गाना गा रहा है बल्कि साथ ही साथ मजेदार डांस भी कर रहा है। उसका अंदाज़ देखकर आसपास खड़े लोग और साथ में बैठे पुलिस ऑफिसर हंसने लगते हैं। जब बच्चे से उसका नाम पूछा जाता है तो वह अपना नाम लालू प्रसाद यादव बताता है।
पंकज ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-"कॉन्फिडेंस हो तो लालू प्रसाद यादव जैसा। बहुत अच्छा।
पंकज ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें यही बच्चा सपना चौधरी का सुपरहिट गाना आंख्या का यो काजल गा रहा है। इस वीडियो में भी लालू प्रसाद यादव डांस करते हुए दिख रहा है। वीडियो में अंत में पुलिस ऑफिसर उस बच्चे को शाबाशी देते भी देखे जा सकते हैं। पंकज ने वीडियो के साथ बताया कि ये पुलिस ऑफिसर एमपी के कटनी शहर में एनकेजी पुलिस स्टेशन के एसआई बीडी द्विवेदी हैं।
बच्चे के हुनर की लोग भी तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये बच्चे के कॉन्फिडेंस को सराहा और उसका मनोबल बढ़ाने के लिए पुलिसवाले की भी प्रशंसा की।
Tags : #Bihar, #Bihar News, #Little Lalu Prasad Yadav Viral Video, #Lalu Prasad Yadav, #Viral Video, #Bihar Police, #Bihar Police IPS, #IPS, #Sapna Chaudhary,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .