सौम्या टंडन को सशर्त संबंध में यकीन नहीं
मुंबई। अभिनेत्री सौम्या टंडन को ऐसे संबंध में यकीन नहीं है, जो शर्तो पर टिका हो। उनका यह भी कहना है कि यदि किसी को उचित व्यक्ति नहीं मिलता है तो शादी करना भी जरूरी नहीं है।
सौम्या ने यहां एक बयान में कहा कि मैं शर्तो पर आधारित संबंध में यकीन नहीं करती और इसलिए ‘कॉन्ट्रैक्ट मैरिज’ का सवाल ही पैदा नहीं होता। यदि शादी में प्यार व प्रतिबद्धता न हो तो इसका कोई अर्थ नहीं है। किसी एजेंडे के लिए शादी करना गलत ख्याल है।
एंड टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली सौम्या ने कहा कि मैं कभी किसी उद्देश्य या कारण या किसी एजेंडे के तहत कभी शादी नहीं करूंगी।
उन्होंने कहा कि मुझे यह भी लगता है कि किसी भी शख्स को तब तक शादी करने की कोई जरूरत नहीं है, जब तक कि उसे कोई ऐसा शख्स न मिल जाए जो वास्तव में अपनी जिंदगी उसके साथ गुजारना और परिवार शुरू करना चाहता हो। चैनल जल्द ही ‘कॉन्ट्रैक्ट मैरिज’ पर शो लाने वाला है।
Tags : #Saumya Tandon, #Bhabi Ji Ghar Par Hai, #Bollywood News, #Cinema News, #Conditional Relationships, #TV Show,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .