सरकार का अहम फैसला: कल से दूरदर्शन पर फिर से होगा रामायण का प्रसारण
मशहूर टीवी धारावाहिक रामायण का प्रसारण एक बार फिर से दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर कल से शुरू हो रहा है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज बताया कि जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से रामायण का प्रसारण फिर से दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा। यही नहीं, सरकार बी आर चोपड़ा के मशहूर सीरियल महाभारत को भी फिर से प्रसारित करने की संभावना तलाश रही है। रामानंद सागर कृत रामायण का प्रसारण साल 1987 में पहली बार और बीआर चोपड़ा की महाभारत का प्रसारण साल 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था।
लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर रामायण और महाभारत को दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित किए जाने की मांग लोग कर रहे थे और प्रसार भारती एवं सूचना प्रसारण मंत्री को टैग कर रहे थे।
इसके बाद प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने कहा है कि जिन लोगों के पास रामायण और महाभारत के राइट्स हैं, उनके साथ बातचीत चल रही है। इस बारे में शीघ्र ही सूचना दी जाएगी। इसी बीच उन्होंने यह भी बताया है कि आज शाम यानी 26 मार्च को शाम तक वह दोनों सीरियलों के टेलीकास्ट टाइम और शेड्यूल के बारे में पूरी जानकारी दे देंगे। इसके बाद शुक्रवार सुबह केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने खुद रामायण के प्रसारण की जानकारी सोशल मीडिया पर दी
Tags : #Ramayan, #Ramayan Telecast On Doordarshan, #Ramayan In Lockdown, #Ramayan Serial In Lockdown, #India, #Corona, #Covid 19, #Corona Infection,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .