कनिका कपूर के सपोर्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनी माथुर, बोलीं कनिका गैर जिम्मेदार और बीमार हैं
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस की शिकार हो गई हैं. कनिका कपूर को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें, कनिका कपूर लंदन से वापस आईं, लेकिन उन्होंने कोविड 19 का कोई टेस्ट नहीं कराया, इस दौरान उन्होंने पार्टी भी की. हालांकि, सिंगर ने अपना कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने की जानकारी खुद दी. कनिका कपूर को जानकारी छुपाने को लेकर लगातार लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. सिंगर को लेकर बॉलीवुड गलियारों से भी रिएक्शन आ रहे हैं. हाल ही में एक्ट्रेस मिनी माथुर कनिका कपूर के सपोर्ट में उतरी हैं.
कनिका कपूर को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनी माथुर ने ट्वीटर पर एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में उन्होंने एक्ट्रेस ने लिखा है, मैं कनिका कपूर को पर्सनली नहीं जानती. लेकिन कोई अपने बच्चों और माता पिता की जान जानबूझकर खतरे में क्यों डालेगा? क्या मुझे लगता है कि वह गैर जिम्मेदार और बीमार थी? हां. क्या वह अपराधी और अनैतिक है? नहीं.
एक्ट्रेस मिनी माथुर ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है की यह एफआईआर विच हंट जैसी है. दयालु बनें, वह बीमार हैं. मिनी माथुर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. ज्यात हो की देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या हर दिन तेजी से बढ़ रही है. अब यह आंकड़ा 348 पहुंच चुका है और अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है.
पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संकर्मित के 85 के करीब नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। रविवार सुबह तक पूरे देश भर में कोविद 19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या 348 हो गई है। देश में अब तक 6 लोगों की मौत हुई है। सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र का है, जहां अभी तक 65 मामले सामने आए हैं। कोरोना से देश के 25 राज्य प्रभावित हैं।
Tags : #Kanika Kapoor, #Corona Virus, #Covid 19, #Mini Mathur, #Bollywood, #Bollywood Actress, #Corona, #Corona Attack, #Corona Positive, #Corona Test, #Corona Infection, #Corona Spread, #Corona In Inida, #Corona Curfew, #Janta Curfew, #Corona Impact, #Corona Negetive,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .