बाहुबली 2 फिल्म की कमाई हुई 500 करोड़ के पार, जाने किस किस फिल्म को छोड़ा पीछे
नई दिल्ली : बाहुबली 2 की कमाई की ‘सुनामी’ में ऐसा लग रहा है कि जल्द ही सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स ध्वस्त हो जाएंगे. वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में एस.एस. राजामौली की इस फिल्म ने महज तीन दिन में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
बाहुबली-2 : द कॉनक्लूजन की ग्रोस कमाई 385 करोड़ है वहीं विदेशों में फिल्म अबतक तकरीबन 120 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई कर चुकी है. इस तरह से फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई तकरीबन 505 करोड़ रुपये पहुंच गई है.
आपको यह भी बता दें कि फिल्म के हिंदी वर्जन ने तीन दिनों में कुल 128 करोड़ की कमाई कर ली है.
करन जौहर ने ट्वीट करके खुद बताया है कि इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन शुक्रवार को 41 करोड़, शनिवार को 40.5 करोड़ और रविवार को 46.5 करोड़ की कमाई की है. इस तरह सिर्फ हिंदी वर्जन ने तीन दिनों में 128 करोड़ की कमाई की है.
इस तरह इस फिल्म ने सलमान खान की ‘सुल्तान’ और आमिर खान की ‘दंगल’ को पीछे छोड़ दिया है.
आपको बता दें कि सलमान खान की सुल्तान अब तक हिंदी सिनेमा में ओपेनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड दर्ज है. इस फिल्म ने ओपेनिंग वीकेंड में 180 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन यहां ध्यान देने योग्य बात ये है कि इस फिल्म का ओपेनिंग वीकेंड पांच दिनों का था. अगर तीन दिनों की कमाई की तुलना करें तो सुल्तान फिल्म बाहुबली 2 से काफी पीछे रह गई है.
इसके अलावा पिछले साल रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म दंगल ने ओपेनिंग वीकेंड में 107 करोड़ की कमाई की थी. आपको बता दें कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और ये फिल्म मूल रूप से तेलुगू में बनी है और हिंदी सहित 6 भाषाओं में रिलीज हुई है
इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, नासिर और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म बहुत ही भव्य है और इसकी कहानी बहुत ही रफ्तार के साथ आगे बढ़ती है. समीक्षकों ने इस फिल्म को रेटिंग तो अच्छी दी है और दर्शक भी इसे खूब सराह रहे हैं. आखिरकार कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? लेकिन इसके अलावा भी इस फिल्म में बहुत कुछ है. आपका सालों का इंतजार बिल्कुल भी जाया नहीं जाएगा क्योंकि डायरेक्टर राजामौली ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया है.
बाहुबली: द कन्क्लूजन की खूबसूरती ये है कि ये पहली फिल्म से बिल्कुल अलग है. अक्सर ऐसा ही होता है कि किसी फिल्म के प्रीक्वल या सीक्वल में स्टोरी एक सी ही दोहराई जाती हैं लेकिन इसे देखते समय कहीं भी दोहरापन नहीं लगता. बाहुबली 2 में थोड़ा ह्यूमर है, थोड़ी कॉमेडी है, रोमांस है और एक्शन तो है ही
Tags : #Bahubali, #Bahubali 2, #Baahubali 2 The Conclusion, #S S Rajamouli, #Prabhas, #Rana Daggubati, #Anushka Shetty, #Tamannaah,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .