राम रहीम की फिल्म ‘जट्टू इंजीनियर’ का पहला पोस्टर जारी
नई दिल्ली। एमएसजी सीरीज की फिल्मों से पहचान बनाने वाले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख रॉक स्टार बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह की आने वाली फिल्म ‘जट्टू इंजीनियर’ का पहला पोस्टर गुरुवार को जारी कर दिया गया।
फिल्म के पोस्टर को खुद राम रहीम ने टवीटर के जरिये जारी किया। 19 मई को रिलीज होने वाली इस कॉमेडी फिल्म में राम रहीम नए अंजाद में नजर आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर में राम रहीम दो अलग-अलग किरदारों में कई दूसरे लोगों के साथ नजर आ रहे हैं और सबके चेहरे पर हंसी की फुहारें हैं।
निर्माताओं की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक एमएसजी सीरीज की पिछली फिल्मों की तरह इस फिल्म का निर्देशन भी पिता-पुत्री की जोड़ी, यानी संत राम रहीम गुरमीत सिंह इंसां और हनीप्रीत इंसां ने किया है।
‘जट्टू इंजीनियर’ में हास्य-व्यंग्य के साथ-साथ संवेदना के जरिये सामाजिक संदेश देने की कोशिश की गई है। इस फिल्म का मकसद केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन और अशिक्षा के अंधेरे को दूर करना है।
विज्ञप्ति के मुताबिक ‘जट्टू इंजीनियर’की कहानी एक ऐसे गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है जो काफी पिछड़ा है। वहां स्कूल तो है लेकिन अध्यापक नहीं। गांव में अशिक्षा के साथ बेरोजगारी और नशे का बोलबाला है। इस गांव के बाशिंदे आलसी होने के साथ-साथ नशेड़ी भी हैं और गांव में गंदगी का अंबार है।
फिल्म के मुख्य हीरो डॉ. एमएसजी एक जट्टू इंजीनियर यानी एक राजपूत टीचर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में दिखाया जाएगा कि वह किस तरह से इस गांव के स्कूल में आकर ग्रामीणों को सुधारते हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म की शूटिंग महज 15 दिनों में पूरी कर ली गई।
Tags : #Bollywood News, #Baba Ram Rahim, #Cinema News, #Comedy Film, #Jattu Engineer, #Jattu Engineer First Look, #Baba Ram Rahim Movie, #Ram Rahim Insaan,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .