ड्राइवर का 40 करोड़ रुपये का लगा जैकपॉट, 3 साल से खरीद रहा था टिकट, भारत लौट मनाएगा जश्न
कब किसका किस्मत खुल जाए कोई नहीं जानता. लॉटरी तो और भी अप्रत्याशित होता है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक 37 साल के शख्स के भारतीय मूल के शख्स के साथ भी ऐसा ही हुआ. एक जैकपॉट लगते ही वह झटके में 2 करोड़ दिरहम (40 करोड़ रुपये) जीत गया.
खलीज टाइम्स से रंजीत सोमराजन का कहना है कि इस इनाम में उसके 10 साझीदार हैं. बाकी लोग 9 अलग देशों में रहते हैं. वह अबू धाबी में ड्राइवर के रूप में काम करते हैं और मूल रूप से भारत के केरल के रहने वाले हैं. वह पिछले 3 साल से टिकट खरीद रहे थे.
वह कहते हैं, मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं जैकपॉट जीत पाऊंगा. वह हमेशा दूसरे और तीसरे नंब पर रहने की उम्मीद पाले थे. उन्हें लगता था कि कभी वह 10 लाख रुपये जीत सकते हैं. लेकिन, अब तो वह करोड़ों के मालिक हो गए.
सोमराजन साल 2008 से दुबाई में हैं. वह कई कंपनियों के साथ ड्राइवर का काम कर रहे हैं. लॉकडाउन की वजह से पिछले साल से आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. लेकिन, जैकपॉट ने सारी कसर निकाल दी है. वह भारत लौटकर परिवार के साथ जश्न मनाने के बारे में भी सोच रहा है.
Tags : #Indian, #Jackpot, #Lottery, #Winner, #Dubai, #India, #Lottery Ticket, #Lottery Winner,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .