हिमेश रेशमिया के नए सॉन्ग ने मचाया धमाल, नेहा कक्कड़ ने Video शेयर कर कही यह बात
हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) के नए गाने का टीजर रिलीज हो चुका है. उनका इस सॉन्ग को खूब पसंद किया जा रहा है. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने भी इस सॉन्ग का वीडियो शेयर किया है
बॉलीवुड के म्यूजिशियन और एक्टर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) एक बार फिर से अपने फैन्स को सरप्राइज देने आ गए हैं. हिमेश रेशमिया के इस नए सॉन्ग का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था. इस सॉन्ग का नाम कह रही हैं नजदीकियां (Keh Rahi Hai Nazdeekiyaa) हैं. इस सॉन्ग के टीजर को नेहा कक्कड़ (Neha kakkar) ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. उनके इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 15 लाख 72 हजार बार देखा जा चुका है. जल्द ही यह गाना भी रिलीज हो जाएगा
हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) के सॉन्ग कह रही हैं नजदीकियां (Keh Rahi Hai Nazdeekiyaa) उनकी फिल्म हैप्पी हार्डी और हीर (Happy Hardy And Heer) का है. इस गाने को हिमेश रेशमिया के अलावा रानू मंडल (Ranu Mondal) और उदित नारायण (Udit Narayan) ने मिलकर गाया है. नेहा कक्कड़ (Neha kakkar) ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा है: यह तो शेयर करना बनता ही था. मेरे फेवरेट गानों में से एक.
नेहा कक्कड़ (Neha kakkar) वैसे भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. बता दें कि सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही रानू मंडल (Ranu Mondal) ने हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) के गाने तेरी मेरी कहानी (Teri Meri Kahani) से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था. जिसके बाद उन्होंने हिमेश के साथ कई गाने रिकॉर्ड किए थे. अब रानू मंडल का ये नया गाना भी हिमेश रेशमिया की फिल्म हैप्पी हार्डी और हीर (Happy Hardy And Heer) का ही है.
Tags : #Himesh Reshammiya, #Latest Song, #Neha Kakkar, #Ranu Mondal, #Bollywood,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .