बाकी नींबू बाद विच पाऊंगा वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर कच्चा बादाम गाने के धूम मचने के बात अब एक नींबू सोडा बेचने वाले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। नींबू सोडा बेचने वाले के वीडियो को भी लोगो द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक व्यक्ति मस्त अंदाज में नींबू सोडा बेच रहा है। इस शख्स का अंदाज देखकर लोग हैरान भी हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। बाकी नींबू बाद विच पाऊंगा नाम के इस वीडियो में शख्स गाना गाते हुए नींबू सोडा बना रहा है। वहीं आस पास बैठे लोग इस व्यक्ति के मनमोहक अंदाज का खूब मजे ले रहे हैं।
वायरल वीडियो देखकर आप भी जरूर दंग रह जायेगें। नींबू सोडा बेचने वाले इस शख्स ने अनोखा अंदाज में लोगों को अपना दीवाना बना लिया है लोग इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं और खूब मजे ले रहे हैं। 13_gouravsagar05 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लगभग 9.50 लाख से ज्यादा लोगों देख लिया है। वीडियो पर यूजर्स चटकारे लेते हुए रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, क्या कॉन्फिडेंस है सर। एक अन्य ने लिखा, जग्गी का नया बिजनेस पुणे में। किसी का कहना है कि आप सब फटाफट बंटा पी लो।
Tags : #सोशल मीडिया, #कच्चा बादाम, #नींबू सोडा, #वीडियो, #वायरल, #नींबू, #सोडा, #वायरल वीडियो, #बाकी नींबू बाद विच पाऊंगा वीडियो, #गाना, #मनमोहक, #प्लेटफॉर्म, #इंस्टाग्राम, #इंस्टाग्राम अकाउंट, #यूजर्स, #रिएक्शन, #कॉन्फिडेंस, #बिजनेस, #पुणे, #बंटा,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .