कौन बनेगा करोड़पति 12 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें क्या है पहला सवाल
आइकॉनिक गेम शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 (KBC) के लिए रजिस्ट्रेशंस आज से शुरू हो गए हैं. अमिताभ बच्चन इस शो को होस्ट करेंगे. शनिवार 9 मई को रजिस्ट्रेशन के लिए पहला सवाल ऑन एयर किया गया. सुपर डांसर चैप्टर 3 के ब्रेक के दौरान ये सवाल पूछा गया.
रजिस्ट्रेशन के लिए पहला सवाल जिसका प्रतिभागियों को जवाब देना होगा है. वो है-
कोविड-19 या कोरोना वायरस 2019 बीमारी की पहचान सबसे पहले चीन के किस शहर में हुई?
A. शेंजो
B. वुहान
C. बीजिंग
D. शंघाई
इसके अलावा ट्विटर पर भी चैनल के ऑफिशियल हैंडल पर शो के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने की जानकारी दी गई है. पहले सवाल का जवाब 10 मई रात 9 बजे तक देना है.
केबीसी में भाग लेने के इच्छुक अपने जवाब 509093 पर भेज सकते हैं. जिसमें उन्हें केबीसी लिखने के बाद स्पेस देकर (A,B,C or D) लिखना होगा. इसके अलावा उन्हें स्पेस देकर उम्र, जेंडर M for male, F for female and O for others) भी लिखना होगा.
इसके अलावा Sony Liv App भी है जिसमें केबीसी लिंक को ओपन करने के बाद आप सवाल का जवाब दे सकते हैं. दूसरी जरूरी जानकारियां भी आपको इसमें भरनी होंगी. 22 मई तक हर दिन एक सवाल पूछा जाएगा.
सबसे खास बात ये है कि इसके वीडियो अमिताभ के घर पर ही शूट किए जा रहे हैं क्योंकि, कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन है.
Tags : #Amitabh Bachchan, #Kaun Banega Crorepati, #Kaun Banega Crorepati 12, #Registrations, #Sony TV, #KBC, #KBC 12, #सुपर डांसर चैप्टर 3, #नई दिल्ली, #आइकॉनिक गेम शो, #कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .