लॉकडाउन के बीच KBC की शूटिंग करने पर बोले अमिताभ बच्चन, दिक्कत है तो अपने तक ही रखें
लॉकडाउन के चलते सभी फिल्मों और टीवी की शूटिंग रोक दी गयी है। इस बीच बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए लिखा कि उन्होंने शो के लिए कुछ प्रोमो शूट किये हैं।
जब लोग सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर अभिनेता से सवाल-जवाब करने लगे तो उन्होंने अपने ब्लॉग में इसकी सफाई देते हुए लिखा कि सारा काम पूरी सावधानी के साथ किया गया है। साथ ही ये भी बताया कि उन्होंने दो दिन का काम एक दिन में ही निपटा लिया है।
उनके मुताबिक, तो हां मैंने काम किया। अगर इससे दिक्कत है तो अपने तक ही रखें। लॉकडाउन की परिस्थिति में कुछ ना कहें। जितनी संभव हो सकीं, उतनी सावधानी बरती गयी थी और जो काम 2 दिन के लिए निर्धारित किया गया था, वे एक दिन में ही पूरा हो गया। शाम के 6 बजे काम शुरू किया गया और कुछ ही देर में खत्म कर लिया गया था।
इसके अलावा, अभिनेता ने कुछ सामाजिक संदेश वाले वीडियो भी शूट किये हैं। उन्होंने बताया कि ये वीडियो सभी स्वास्थ्यकर्मियों के लिए शूट किये गए हैं जो कोरोना वायरस जैसी महामारी में हीरो बनकर काम कर रहे हैं।
इस दौरान, शो जल्द अपने 12वें सीजन के साथ वापसी कर रहा है। चयन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो गयी है। अभिनेता ने अपने ब्लॉग में ये भी बताया कि महामारी के दौरान शो की टीम शो का कैसे संचालन करेगी।
उन्होंने लिखा- इसके लिए कोई निश्चित जवाब नहीं दिया गया है। लेकिन अथॉरिटी को अच्छी आशा है। सीज़न के रजिस्ट्रेशन प्रोमो के लिए बच्चन ने अपने घर से ही वीडियो शूट किया था जिसका निर्देशन दंगल फेम निर्देशक नितेश तिवारी ने किया है।
नितेश ने कहा, शो सिर्फ क्विज या गेम नहीं है। ये उससे ज्यादा है। अपने सपनों को पंख लगाने का सुनहरा मौका है। प्रोमो में अमिताभ बच्चन केबीसी के प्रतिभागियों को आमंत्रण देते नजर आ रहे हैं।
Tags : #Amitabh Bachchan, #KBC, #KBC 12, #KBC Shooting, #Amitabh Bachchan On Shooting For Kbc, #Lockdown, #KBC Shooting In Lockdown, #Amitabh Bachchan On Shootinh For Kbc In Lockdown, #Kbc Shooting In Mumbai, #KBC Shooting In Lockdown In Mumbai, #Mumbai, #KBC 12 Shooting In Mumbai, #KBC Shooting,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .