केजीएफ 2 की एडवांस रिकॉर्ड बुकिंग कर सकती है 60 करोड़ से जयादा की ओपनिंग
कन्नड फिल्मों के सितारे यश की फिल्म केजीएफ 2 ने एडवांस बुकिंग के आज तक के सभी रिकॉर्ड को तोड़ कर एक नयी सफलता की कहानी लिख दी है। केजीएफ 2 फिल्म ने अकेले हिन्दी बेल्ट में पहले दिन 14 अप्रैल के लिए 12 करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है
यह हिन्दी भाषा में किसी भी फिल्म का अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है। यदि इसी गति से केजीएफ 2 को लेकर हिन्दी बेल्ट में क्रेज बना रहा था तो यह फिल्म अकेले हिन्दी बेल्ट में पहले दिन 60 करोड़ से जयादा की ओपनिंग करने वाली फिल्म बन जाएगी। बताया जा रहा है कि अभी फिल्म प्रदर्शन में पूरे दो दिन का समय बाकी है उम्मीद है इन दो दिनों में यह फिल्म उत्तर भारत में सम्भवत: 8 करोड़ की एडवांस बुकिंग और करने में सफल हो जाएगी। इस हिसाब से यह केजीएफ-2 पहले दिन 20 करोड़ की कमाई सिर्फ एडवांस बुकिंग के जरिये करने में सफल होगी।
केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग से कमाई के मामले में एसएस राजामौली की आरआरआर फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। हिंदी वर्जन ने रिलीज से 4 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग से 11 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं आरआरआर का हिंदी वर्जन रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग से 5 करोड़ ही कमा पा कई थी। ट्रेड एनालिस्टों के मुताबिक, केजीएफ 2 सिर्फ नॉर्थ इंडिया में ही रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग से 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर लेगी।
Tags : #कन्नड, #फिल्म, #यश, #केजीएफ 2, #एडवांस बुकिंग, #रिकॉर्ड, #केजीएफ 2 फिल्म, #हिन्दी, #हिन्दी भाषा, #ओपनिंग, #प्रदर्शन, #उत्तर भारत, #हिंदी वर्जन, #रिलीज, #एसएस राजामौली, #आरआरआर फिल्म, #ट्रेड एनालिस्ट, #नॉर्थ इंडिया,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .