राजामौली की महाभारत में कृष्ण के रोल से आमिर आउट, अब इन दो स्टार्स के बीच चल रही जंग
मुंबई। साउथ के फेमस डायरेक्टर एस एस राजामौली की द मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बाहुबली 2’ अब रिलीज़ होने को है। राजामौली ने अभी से अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा भी कर दी है। राजामौली अब महाभारत पर फिल्म बनाना चाहते हैं। ऐसी खबरें थी कि इस फिल्म के लिए पहले कृष्ण के किरदार के लिए आमिर खान को पहली पसंद बनाया गया था लेकिन अब आमिर फिल्म से आउट होते नजर आ रहे हैं और उनकी जगह ऋतिक रोशन ने ले ली है।
दरअसल, फिल्म की टीम चाहती है कि कृष्ण का किरदार ऋतिक रोशन या फिर साउथ के फेमस एक्टर महेश बाबू निभाएं। ‘बाहुबली’ डायरेक्टर राजामौली काफी लंबे समय से इस विषय पर फिल्म बनाने का प्लान कर रहे हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि आनेवाले दिनों में वे फिल्म के बारे में ऑफिशियल घोषणा कर सकते हैं। फिल्म में भीष्म पितामह का किरदार महानायक अमिताभ बच्चन निभा सकते हैं।
खबरों की मानें तो ये फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म होगी। फिल्म का बजट 700 करोड़ रुपये का होगा। बॉलीवुड में अभी तक किसी भी फिल्म का इतना बजट नहीं रहा है। फिल्म की शूटिंग 2018 के अंत में शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल राजामौली इनदिनों ‘बाहुबली’ को लेकर बिजी हैं।’बाहुबली 2′ 28 अप्रैल को रिलीज हो रही है।
Tags : #Aamir Khan, #Mahabharat, #Cinema News, #Raja Moli, #Krishna, #Entertainment News, #Epic Mahabharat, #Hrithik Roshan, #Mahesh Babu,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .