युवक की गोली मारकर हत्या,खेत में मिला शव
सोमवार को सुबह मेरठ सरधना के महादेव गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव उसके ही खेत में चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। जांच पड़ताल में सामने आया कि युवक के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने छानबीन के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
सुचना के अनुसार महादेव गांव निवासी वत्सल पुत्र प्रदीप रविवार देर रात अपने नलकूप पर गया था। सुबह देर तक नहीं आने पर परिजन देखने पहुंचे तो चारपाई पर उसका शव लहुलूहान हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया गया कि मृतक प्रदीप की इकलौती संतान था।
जांच पड़ताल में सामने आया कि आरोपियों ने सीने में गोली मारकर उसकी हत्या की है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने की बात सामने आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं युवक की हत्या के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Tags : #सोमवार, #मेरठ, #सरधना, #महादेव गांव, #युवक, #गोली, #हत्या, #शव, #खेत, #चारपाई, #पुलिस, #घटना, #पंचनामा, #पोस्टमार्टम, #निवासी, #रविवार, #रात, #नलकूप, #सुबह, #लहुलूहान,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .