बकरा खरीदने के विवाद में फायरिंग दो लोग घायल
मामूली सी बात पर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया और फायरिंग भी हुई। संघर्ष में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठी फटकार कर संघर्ष कर रहे लोगों को शांत करायाऔर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।
प्राप्त सुचना के अनुसार केतीपुरा में बकरा खरीदने के बाद 1500 रुपए का विवाद हुआ और इस दौरान कुछ युवकों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी। बेटे को बचाने आए पिता भी छर्रे लगने से घायल हो गए। सुचना के अनुसार युवक को गर्दन में गोली लगी है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को आता देख आरोपी युवक भाग निकले।
वहीं आपस में झगड़ रहे लोगों पर पुलिस लाठियां फटकार कर शांत कराया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ बागपत और सीओ खेकड़ा भी मौके पर पहुंचे हैं। पूरे मामले की जांच चल रही है।
Tags : #संघर्ष, #फायरिंग, #युवक, #गंभीर, #पुलिस, #घायल, #अस्पताल, #शांत, #हिरासत, #केतीपुरा, #बकरा, #विवाद, #गोली, #छर्रे, #गर्दन, #आरोपी, #सीओ बागपत, #सीओ खेकड़ा, #जांच, #सीओ, #बागपत, #खेकड़ा, #,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .