अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके करीबी शकील शेख उर्फ छोटा शकील के दो सहयोगी मुंबई से गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके करीबी शकील शेख उर्फ छोटा शकील के मुंबई स्थित दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिफ अबुबकर शेख और शब्बीर अबुबकर शेख के रूप में हुई है। एनआईए के अधिकारी ने कहा कि दोनों मुंबई के पश्चिमी उपनगरों से डी कंपनी का सिंडिकेट चला रहा था और अवैध गतिविधियों और आतंकी फंडिंग में शामिल था।
दोनों को मुंबई की विशेष एनआईए अदालत में पेश किया जाएगा, जहां एजेंसी उनकी कस्टडी रिमांड की मांग करेगी। इंटरपोल ने छोटा शकील के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था, जो पाकिस्तान से एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेट संचालित करता है। वह जबरन वसूली, नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है। एनआईए ने चल रही जांच में शामिल होने और गिरफ्तारी का सामना करने के लिए दो दर्जन लोगों को तलब किया है।
Tags : #राष्ट्रीय जांच एजेंसी, #शुक्रवार, #अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, #शकील शेख उर्फ छोटा शकील, #मुंबई, #गिरफ्तार, #आरिफ अबुबकर शेख, #शब्बीर अबुबकर शेख, #एनआईए, #अधिकारी, #डी कंपनी, #सिंडिकेट, #अवैध, #आतंकी फंडिंग, #एनआईए अदालत, #एजेंसी, #कस्टडी रिमांड, #इंटरपोल, #छोटा शकील, #रेड कॉर्नर, #पाकिस्तान, #अंतरराष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेट, #जबरन वसूली, #नशीले पदार्थ, #तस्करी, #आतंकवादी, #गिरफ्तारी, #नई दिल्ली, #एनआईए,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .