कुत्ते के भौंकने पर तीन लोगों को मारी गोली
गाजियाबाद कुत्ते के भौंकने पर गाजियाबाद में दो गुटों के बीच झगड़ा कुछ इस कदर बढ़ा की एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर गोली चला कर जानलेवा हमला किया हुआ यूं की पडोसी के पालतू कुत्ते ने अपराधियों में से एक व्यक्ति पर भौंक दिया, जिस कारन वह व्यक्ति इतना गुस्से में आ गया की उसने अपने पड़ोसी और उसके दो बेटों पर फायरिंग कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी मीडिया को दी। घायलों की पहचान सुशील कुमार (40) और उनके दो बेटे अमन (17) व तरुण (15) के रूप में हुई है।
अधिकारी के अनुसार, घटना गाजियाबाद के मधुवन बापूधाम थाना क्षेत्र के मनन धाम रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार रात को हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के दिन पीड़ित का परिवार रेलवे क्रॉसिंग के पास सो रहा था। अधिकारी ने कहा आरोपियों के साथ किसी बात पर उनका पहले से ही विवाद चल रहा था और सोमवार को उनका कुत्ता उन पर भौंकने लगा, जिससे हमला करने वाले नाराज हो गए और उन्होंने पीड़ित परिवार पर गोलियां चला दीं। तुरंत घायलों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया जहां उनका अभी भी इलाज चल रहा है।
अधिकारी ने कहा कि तीन आरोपियों में से दो की घटना के बाद पहचान कर ली गई और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य दो आरोपी फरार हैं। आगे की जांच जारी है और उनकी तलाश जल्द ही कर ली जाएगी
Tags : #गोली, #गाजियाबाद, #झगड़ा, #व्यक्ति, #जानलेवा हमला, #पडोसी, #फायरिंग, #पुलिस अधिकारी, #मीडिया, #मधुवन बापूधाम थाना, #मनन धाम, #रेलवे क्रॉसिंग, #सोमवार, #रात, #पुलिस, #अधिकारी, #पीड़ित, #परिवार, #रेलवे, #कुत्ता, #पीड़ित परिवार, #गुरु तेग बहादुर अस्पताल, #इलाज, #प्राथमिकी, #आरोपी, #गिरफ्तार, #आरोपी, #फरार, #तलाश,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .