हत्या के बाद भाई का शव नहीं मिलने पर धरने पर बैठी बहन, सरेआम घसीटते हुए ले गई पुलिस
लैब टेक्नीशियन संजीत यादव के 22 जून के अपहरण के बाद एक बार फिर परिजनों का सब्र का बांध टूट गया। न्याय की गुहार लगा रहे परिजन बर्रा के शास्त्री चौक पर धरने पर बैठ गए। जैसै ही इस बाबत पुलिस को जानकारी मिली वह तुरंत मौके पर पहुंची और सभी लोगों को हिरासत में लेकर नजरबंद कर दिया है।
संजीत यादव के परिजन मामले की सीबीआई जांच, एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद, फिरौती में दी रकम की बरामदगी और बेटी की सरकारी नौकरी की मांग को लेकर मंगलवार सुबह अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। लेकिन जब पुलिस उन्हें वहां से हटाने लगी तो वह लोग भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देखकर सीओ गोविंद नगर विकास कुमार पांडेय सर्किल की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।
पुलिस और परिजनों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की शुरू होने पर पुलिस ने पिता चमन सिंह और बहन रुचि को धरने से खींचकर उठाया और फिर घसीटते हुए ले गए। पुलिस के बहुत समझाने के बाद भी जब परिजन नहीं माने तो पुलिस ने पिता चमन और बहन रुचि को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। जिसके बाद उन्हें नजरबंद कर दिया। इस दौरान संजीत की बहन आसपास से गुजर रहे लोगों से मदद की गुहार भी लगाती रही।
बताते चलें कि संजीत यादव का 22 जून को अपहरण हुआ था। जिसके बाद 29 जून को उसके परिवारवालों के पास फिरौती के लिए फोन आया जिसमें उनसे 30 लाख रुपये फिरौती मांगी गई थी। इसके बाद परिवारवालों ने पुलिस की मौजूदगी में 30 लाख की फिरौती भी दी थी। लेकिन न तो पुलिस अपहरणकर्ताओं को पकड़ पाई, न संजीत यादव को बरामद कर सकी। इसके बाद 21 जुलाई को जब पुलिस ने सर्विलांस की मदद से संजीत के दो दोस्तों को पकड़ा तो पता चला कि उन लोगों ने संजीत की 26 जून को हत्या कर उसका शव नदी में फेंक दिया।
Tags : #Dead Body, #Kidnapping, #Police, #CO, #Govind Nagar, #Govind Nagar News, #Barra, #Barra News, #Barra Police, #Uttar Pradesh, #Uttar Pradesh Police,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .