13 वर्षीय दलित मासूम के साथ दरिंदगी, बलात्कार किया, आखें फोड़ी और जीभ तक काट दी
उत्तर प्रदेश में मासूमों की ज़िंदगी के साथ बलात्कार की वारदातें लगातार तेज होती दिख रही हैं। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले से एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक 13 वर्षीय दलित लड़की के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई।
लखीमपुर खीरी जिले में हुई दरिंदगी के बाद सबको हिला कर रख दिया। मासूम की अस्मत को तार-तार करने के बाद दरिंदों ने लड़की का शव गन्नों के खेत में फेंक दिया। यूपी पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मामले में पुलिस ने पीड़िता के गांव के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
मृत लड़की के पिता ने कहा है कि उनकी बेटी की हत्या गला घोंटकर की गई है, उसकी आंखें बाहर निकली हुई थीं और उसकी जीभ तक को काट दिया गया था। मामले पर जिला पुलिस प्रमुख ने कहा है कि लड़की के पोस्टमार्टम से बलात्कार की पुष्टि हो गई है। दोनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। हम बलात्कार, हत्या और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत आरोप दायर करेंगे।
पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी शुक्रवार दोपहर से ही लापता थी। हमने अपनी बेटी को हर जगह तलाशा लेकिन वह नहीं मिलीं। बाद में उसकी लाश हमें गन्ने के खेत से मिली। जब हमें लाश मिली तब उसकी आंखें बाहर निकली हुई थी और उसकी जीभ काट दी गई थी। दुपट्टे से गला घोंट कर उसे मारा गया है।
बसपा प्रमुख मायावती ने इस मामले पर ट्वीट कर कहा कि यूपी के लखीमपुर खीरी के पकरिया गाँव में दलित नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद फिर उसकी नृशंस हत्या अति-दुःखद व शर्मनाक। ऐसी घटनाओं से सपा व वर्तमान भाजपा सरकार में फिर क्या अन्तर रहा? सरकार आजमगढ़ के साथ खीरी के दोषियों के विरूद्ध भी सख्त कार्रवाई करे, बीएसपी की यह माँग है।
Tags : #Pakaria Village, #Lakhimpur, #Uttar Pradesh, #Lakhimpur News, #Pakaria News, #Rape In Pakaria Village, #Rape In Lakhimpur, #Rape In Uttar Pradesh, #Mayawati, #BSP Supremo, #BSP President Mayawati, #Mayawati Tweet, #Azamgarh, #Azamgarh News, #Azamgarh Police, #Crime In Azamgarh, #Crime In Lakhimpur, #Crime In Uttar Pradesh, #Rapist, #Dalit, #Rape With Dalit,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .