मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी देने वाला व्यक्ति बिहार से गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले एक शख्स को बिहार से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। मुंबई पुलिस की एक टीम ने बिहार पुलिस के साथ मिलकर राजेश कुमार मिश्रा को बिहार के दरभंगा से हिरासत में लिया और फिर मुंबई के लिए रवाना हुई
एक अधिकारी ने कहा, अंबानी परिवार को धमकी भरे कॉल के बाद कार्रवाई करते हुए, मुंबई पुलिस की एक टीम ने बिहार पुलिस की मदद से आधी रात को बिहार के दरभंगा से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। टीम आरोपी के साथ मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है। अंबानी परिवार को मौत की धमकी के साथ-साथ बुधवार को दक्षिण मुंबई में उनके प्रतिष्ठित निवास एंटीलिया और सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि एचएनआरएफ अस्पताल के कॉल सेंटर पर दोपहर 12.57 बजे और शाम 5.04 बजे अस्पताल की बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। फोन करने वाले ने मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, उनके बच्चों आकाश और आनंद की जान लेने की भी धमकी दी थी। अस्पताल प्रशासन ने डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में एक औपचारिक शिकायत दर्ज की और बुधवार शाम को तुरंत जांच शुरू की गई।
Tags : #मुंबई, #मुंबई पुलिस, #अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी, #धमकी, #बिहार से गिरफ्तार, #मुंबई पुलिस, #बिहार पुलिस, #राजेश कुमार मिश्रा, #बिहार के दरभंगा, #मुंबई, #धमकी भरे कॉल, #बिहार पुलिस, #बिहार के दरभंगा, #एक व्यक्ति को हिरासत, #टीम, #आरोपी, #अंबानी परिवार को मौत की धमकी, #दक्षिण मुंबई, #प्रतिष्ठित निवास एंटीलिया, #सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल, #आधिकारिक प्रवक्ता, #एचएनआरएफ अस्पताल, #कॉल सेंटर, #अस्पताल की बिल्डिंग, #बम से उड़ाने की धमकी, #, #मुकेश अंबानी, #नीता अंबानी, #आकाश, #आनंद, #जान लेने की धमकी, #अस्पताल प्रशासन, #डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन, #औपचारिक शिकायत दर्ज, #Mukesh Ambani, #Bihar, #Threaten, #Arrested, #Bihar,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .