शख्स ने पत्नी और बच्चे को विस्फोट से उड़ाने के बाद खुद भी की खुदकुशी
केरल के मलप्पुरम में गुरुवार को एक बहुत ही भयानक घटना में एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को विस्फोट से उड़ा दिया और फिर खुद कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी। यह घटना मलप्पुरम जिले के पेरिंथलमन्ना इलाके की है।
आरोपी शख्स की पहचान मोहम्मद के रूप में हुई है। वह सुबह कसरगोद से एक थ्री-व्हीलर में घर आया था जहां उसकी पत्नी रह रही थी। उसने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को गाड़ी में बैठने के लिए कहा और फिरउसके बाद थ्री-व्हील में उसमें आग लगा दी।
थ्री व्हीलर में पहले से ही कुछ विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी, आग लगते ही उसमें विस्फोट हो गया, जिसमें महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा जल गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। ऐसा करने के बाद मोहम्मद भी पास में कुएं में कूद गया और अपनी जान दे दी।
Tags : #केरल, #मलप्पुरम, #गुरुवार, #भयानक घटना, #शख्स, #पत्नी, #विस्फोट, #पेरिंथलमन्ना, #आरोपी शख्स, #कसरगोद, #थ्री व्हीलर, #विस्फोटक सामग्री, #आग, #महिला, #अस्पताल, #कुएं, #तिरुवनंतपुरम,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .