उज्जैन में पकड़ा गया गैंगस्टर विकास दुबे
गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। महाकाल मंदिर में दुबे की गिरफ्तारी हुई है।दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि एमपी के गृह मंत्री ने की है। इससे पहले विकास दुबे के कई साथी एनकाउंटर में मारे गए हैं।
बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस, कानपुर के चौबेपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने पहुंची थी। जहां विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिसवालों पर हमला कर दिया था। जिसमें प्रदेश के डिप्टी SP देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर 60 आपराधिक मामले दर्ज है।
इससे पहले, विकास के साथी दयाशंकर की गिरफ्तारी हुई थी। जिसने कई खुलासे किए थे। दयाशंकर ने पूछताछ में बताया था कि विकास को फोन से दबिश की जानकारी साढ़े 5 घंटे पहले ही मिल गई थी। जिसके बाद उसने अपने गुर्गों को सभी दरवाजे खिड़की बंद करने का आदेश दिया और फोन कर असलहाधारी लोगों को जुटाकर उन्हें अपने मकान के आसपास तीन दिशाओं में छत पर तैनात कर दिया था।
गौरतलब है कि गैंगस्टर विकास दुबे के घर से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था। जिसमें बम, दो किलो विस्फोटक, तमंचे, कारतूस बरामद हुए थे। पुलिस के मुताबिक दुबे ने पुलिसवालों पर हमला करने की गहरी साजिश रच रखी थी। SP बीके श्रीवास्तव ने कहा था कि गैंगस्टर घर को बम से उड़ाकर पुलिस को नुकसान पहुंचाना चाहता था। इसके साथ ही पुलिस ने कहा था कि विकास बम बनाता था।
वही पुलिस विकास के घर से बरामद हथियारों के लाइसेंस की भी जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक विकास हथियारों का लाइसेंस किसी दूसरे शख्स के नाम पर लेता था और उसका खुद इस्तेमाल करता था।
Tags : #Vikas Dubey, #Don Kanpur, #Mahakaal Mandir, #Madhya Pradesh, #Kanpur News, #Ujjain, #Ujjain News, #Kapur Case Gangster, #Gangster, #Gangster Arrested In Ujjain, #Law And Order,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .