भारतीय वायु सेना के जवान को हनी ट्रैप जासूसी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कथित रूप से संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में भारतीय वायुसेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने अनुसार देवेंद्र शर्मा दिल्ली में भारतीय वायु सेना के साथ एक एयरमैन के रूप में काम कर रहे थे। जवान देवेंद्र शर्मा को हनीट्रैप में फंसाकर संवेदनशील जानकारी निकालने की कोशिश की जा रही थी।
उन्होंने आगे कहा कि जवान को पहले 6 मई को हिरासत में लिया गया था और तब से पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि उसकी पत्नी के बैंक खाते में कुछ संदिग्ध लेनदेन किए गए थे। फिलहाल पूरे मामले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की भूमिका के बारे में पता लगाया जा रहा है।
Tags : #दिल्ली पुलिस, #क्राइम ब्रांच, #संवेदनशील जानकारी, #भारतीय वायुसेना, #जवान, #गिरफ्तार, #दिल्ली, #भारतीय वायु सेना, #एयरमैन, #हनीट्रैप, #हिरासत, #पुलिस, #पत्नी, #बैंक, #पाकिस्तान, #खुफिया एजेंसी, #आईएसआई, #नई दिल्ली, #वायु सेना, #Indian Air Force,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .