शरजील की जमानत याचिका पर सुनवाई सात जुलाई तक टली
दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने शरजील इमाम की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई सात जुलाई तक के लिए टाल दी है। और गत छह जून को अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था। ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि अदालत अपना फैसला शुक्रवार को सुनायेगी। दिल्ली की कड़कड़डुमा अदालत में जैसे ही मामला सुनवाई के लिए पहुंचा तो इसे अगले माह के लिए टाल दिया गया। शरजील इमाम के द्वारा ये दलील दी गई थी कि सुप्रीम कोर्ट में राजद्रोह कानून को खत्म किये जाने के बारे में बहस हो रही है तो ऐसे में उसे जमानत दी जाये।
शरजील इमाम राजद्रोह के मामले में 28 जनवरी 2020 से न्यायिक हिरासत में है। शरजील पर आरोप है कि उसने 13 दिसंबर 2019 को जामिया मिलिया इस्लामिया और 16 जनवरी 2020 को अलीगढ़ मुस्लिम यूलिवर्सिटी में भड़काऊ भाषण दिया था। दिल्ली पुलिस के अनुसार, शरजील इमाम व उमर खालिद के साथ कई अन्य लोग फरवरी 2020 के दिल्ली दंगे से जुड़े हैं। इन दंगों में 50 से अधिक लोग मारे गये थे और 700 से अधिक लोग घायल हो गये थे।
Tags : #दिल्ली, #स्थानीय अदालत, #शरजील इमाम, #अंतरिम जमानत याचिका, #जुलाई, #जून, #अदालत, #शुक्रवार, #कड़कड़डुमा अदालत, #सुप्रीम कोर्ट, #राजद्रोह कानून, #जमानत, #राजद्रोह, #न्यायिक हिरासत, #जामिया मिलिया इस्लामिया, #अलीगढ़ मुस्लिम यूलिवर्सिटी, #भड़काऊ भाषण, #दिल्ली पुलिस, #उमर खालिद, #फरवरी, #दिल्ली दंगे, #लोग, #घायल, #नई दिल्ली,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .