गोधरा के कोरोना संक्रमित इलाके को सील करने गए पुलिसकर्मियों पर हमला
गोधरा शहर में कोरोना वायरस को बढने से रोकने के लिये एक क्षेत्र को सील करने गए पुलिसकर्मियों पर स्थानीय निवासियों ने हमला कर दिया शहर के जहूर बाजार के पास गुहया मोहल्ला के निवासियों द्वारा किए गए पथराव में पुलिस निरीक्षक एमपी पांड्या के सिर में चोट लग गई, जिससे वह घायल हो गए.
पुलिस कोरोना संक्रमित क्षेत्र घोषित होने के बाद गुहया मोहल्ले में बैरिकेड लगाने और उसके प्रवेश और निकास मार्गों को सील करने के लिए गई हुई थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बृहस्पतिवार को तीन वार्ड- तीन, छह और नौ संक्रमित क्षेत्र घोषित कर दिए गए थे. गुहया मोहल्ला पोलां बाजार से लगा हुआ, जहां बृहस्पतिवार को वायरस के पांच मामले सामने आए थे.
पुलिस दल पर हमला करने के संबंध में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं.पंचमहाल जिले की एसपी लीना पाटिल ने बताया, इलाके को सील करने के लिए जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो एक व्यक्ति स्थानीय लोगों को भड़काने लगा. महिलाएं घर से बाहर निकलकर गली में आ गईं और बर्तन पीटते हुए चेतावनी देने लगीं. वे अन्य लोगों को जमा करने लगे, जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया. पाटिल ने बताया, स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए आंसू गैस के पांच गोले दागे गए. वहां से हमने आठ लोगों को पकड़ा है. एफआईआर की कार्रवाई पूरी होने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी. स्थिति अब नियंत्रण में है.गोधरा शहर में अब तक कोरोना वायरस के 22 मामले सामने आए हैं
Tags : #Gujarat, #Godhra, #Stones Pelting, #Stone Pelting At Cops, #Stone Pelting In Godhra, #Stone Pelting In Gujarat, #Coronavirus Sealing, #Sealing Drive, #Coronavirus, #Coronavirus In Godhra, #Coronavirus In Gujarat, #Gujarat Police, #Godhra Police, #Police, #India,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .