प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या
नवाबगंज थाना क्षेत्र के खरगापुर गांव में शुक्रवार रात एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी होते ही शनिवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है। पुलिस अधिकारियों कहना है कि किसी राड एवं धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया गया है।
नवाबगंज के खरगापुर गांव निवासी राहुल तिवारी (37) एवं उसकी पत्नी प्रीति तिवारी (35) समेत उसकी तीन बेटियों की घर के अन्दर राड एवं धारदात हथियार से अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। शनिवार सुबह परिवार के लोग बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों को आशंका हुई। पड़ोसी घर के अंदर गए तो खून से लथपथ शव बिस्तर पर देख अवाक रह गए। राहुल फन्दे पर लटका हुआ था। लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।
पांच लोगों की हत्या की सूचना मिलते ही नवाबगंज थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी सोरांव पहुंचे और आलाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक गंगापार समेत पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अधिकारियों कहना है कि अबतक कोई क्लू नहीं मिल पाया है। जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक गंगापार अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि पांच लोगों की हत्या की सूचना मिली है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की जा रही है। वारदात को लेकर अभी कुछ कहना बहुत ही जल्दबाजी है।
Tags : #नवाबगंज, #थाना, #खरगापुर गांव, #शुक्रवार, #रात, #परिवार, #सदस्यों, #हत्या, #वारदात, #शनिवार, #पुलिस, #आलाधिकारी, #वैज्ञानिक, #फॉरेंसिक टीम, #हथियार, #लोग, #पड़ोसी, #घर, #खून, #शव, #बिस्तर, #शोर, #सूचना, #नवाबगंज थाना प्रभारी, #थाना प्रभारी, #क्षेत्राधिकारी, #पुलिस अधीक्षक, #गंगापार, #आलाधिकारी, #जांच, #हत्या, #घटनास्थल, #वारदात, #प्रयागराज ,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .