मप्र दमोह में प्रधानमंत्री पर विवादित बयान देने वाले पूर्व मंत्री हिरासत में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पन्ना पुलिस ने मंगलवार की सुबह दमोह जिले के हटा स्थित निवास से हिरासत में ले लिया है। पटेरिया ने बीते दिनों पन्ना जिले में आयोजित कांग्रेस नेताओं की एक बैठक में विवादित बयान दिया था। वायरल वीडियो में वह कह रहे हैं, मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति , भाषा के आधार पर बांट देगा. दलितों का आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है। संविधान अगर बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो हत्या इन द सेंस हराने के लिए तैयार रहो।
पटेरिया के इस बयान के सामने आने के बाद कांग्रेस ने जहां इससे पल्ला झाड़ लिया, वहीं भाजपा के नेता हमलावर हैं। पूर्व मंत्री पटेरिया के खिलाफ पवई थाने में मामला भी दर्ज कर लिया गया है और मंगलवार की सुबह पन्ना जिले की पुलिस ने पटेरिया को उनके हटा स्थित निवास से हिरासत में ले लिया।
वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री पटेरिया ने हटा पुलिस को एक आवेदन पत्र दिया है, जिसमें कहा गया है कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है, साथ ही उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। उन्होंने स्वयं को महात्मा गांधी के आदशरें पर चलने वाला व्यक्ति बताया है।(आईएएनएस),दमोह/ पन्ना |
Tags : #प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, #विवादित बयान, #मध्य प्रदेश, #मध्य प्रदेश कांग्रेस, #वरिष्ठ नेता, #पूर्व मंत्री राजा पटेरिया, #पन्ना, #पन्ना पुलिस, #दमोह, #हिरासत, #वायरल वीडियो, #धर्म, #जाति, #भाषा, #दलित, #अल्पसंख्यक, #जीवन, #संविधान, #कांग्रेस, #पवई, #पुलिस, #आवेदन पत्र, #, #छवि धूमिल, #महात्मा गांधी, #Ex Minister Detained, #Controversial Statement, #Prime Minister, #MP, #Damoh,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .