दहेज में बाइक न मिलने के कारण दूल्हा शादी के मंडप से भाग
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में जहां दहेज में बाइक न मिलने के कारण एक दूल्हा शादी के मंडप से भाग गया। यह घटना कानपुर के शरीफापुर गांव की है। यहां एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें 144 जोड़े शामिल हुए। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश के मंत्री धरम पाल सिंह भी मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दूल्हा एक गिलास पानी लेने के बहाने एक मिनट के लिए मंडप से निकला और विवाह स्थल से गायब हो गया। जब वह नहीं लौटा तो उसे काफी ढूंढा गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। बाद में लड़की की मां ने अधिकारियों को बताया कि दूल्हे ने दहेज में बाइक की मांग की थी। एक अधिकारी ने कहा, जब दुल्हन ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए उसकी ये मांग पूरी न होने की बात बतायी, तो दूल्हे ने बाहर निकलने की योजना बनाई और भाग गया।
Tags : #उत्तर प्रदेश, #कानपुर जिले, #दहेज, #बाइक, #दूल्हा, #शादी, #मंडप, #शरीफापुर गांव, #सामूहिक विवाह कार्यक्रम, #मुख्य अतिथि, #उत्तर प्रदेश, #मंत्री धरम पाल सिंह, #पुलिस अधिकारियों, #विवाह स्थल, #दुल्हन, #आर्थिक तंगी, #कानपुर, #उत्तर प्रदेश,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .