दृश्यम फिल्म जैसे पड़ोसी को फंसाने की साजिश, कहानी को दे दिया था अंजाम, मगर 1 चूक हो गई
फिल्मों का हमारे ऊपर काफी असर होता है. इसका उदाहरण दिल्ली में देखने को मिला जब एक शख्स ने दृश्यम फिल्म की तरह कहानी प्लांट करके अपने पड़ोसी को फंसाने की कोशिश की. लेकिन, उसकी एक चूक से सारा मामला खुल गया और वह पकड़ा गया.
घटना उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला इलाके की है. अमर पाल 29 मई को 60 दिनों की अंतरिम जमानत पर रिहा हुआ. उसपर पड़ोसी ओमबीर की मां की हत्या का आरोप है. उसपर आरोप है कि उसने साल 2019 में दोस्तों के साथ मिलकर ओमबीर की मां की हत्या की. वह तबसे जेल में है.
जमानत पर बाहर आने के बाद वह ओमबीर पर केस वापस करने के लिए दबाव बनाने लगा. इसके बाद उसने अपने भाई गुड्डू और चचेरे भाई अनिल के साथ मिलकर ओमबीर को फंसाने की साजिश रच दी.
अमर पाल ने अपने भाई और चचेरे भाई को दृश्यम देखने के लिए बोला. इसके बाद सबने वैसा ही दृश्य तैयार करने का निर्णय लिया. प्रत्यक्षदर्शी भी तैयार हुए. उसने इलाके के लोगों को यकीन दिलाया कि ओमबीर उसे धमका रहा है. ओमबीर बदला लेना चाहता है. उसने अपने ऊपर हमले के लिए देसी कट्टे और कारतूस की व्यवस्था की. कारतूसों में पेलेट्स भरे गए.
इसमें उन सबका एक दोस्त अनिल भी शामिल हुआ. अनिल ने अमरपाल पर गोली चलाई. 29 जून को अनिल खैबर इलाके में पहुंच गया था. अमरपाल वहां घूमता रहा, ताकि उसे लोग देख सकें. कुछ देर बाद अनिल वहां पहुंचा और उसने गोली चला दी. इसके बाद अनिल फरार हो गया. अमरपाल घायल हालत में दोस्त के पास पहुंचा और बताया कि ओमबीर ने उसपर हमला कर दिया है
पुलिस जांच में पहुंची तो पाया कि अमर पाल का परिवार अलग-अलग बयान दे रहा था. मुखबिर से सूचना मिली तो पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पिस्टल भी बरामद कर लिया. पुलिस अन्य पड़ोसियों की भी तलाश कर रही है.
Tags : #Crime, #Delhi, #Drishyam Movie, #Neighbour, #Bollywood,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .