गैंगस्टर का साथी दया शंकर बोला- पुलिस की दबिश से पहले ही विकास दुबे के पास आ गया था थाने से फोन
पुलिस ने शनिवार को विकास दुबे के एक साथी दया शंकर अग्निहोत्री को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गैंगस्टर विकास दुबे के साथी दया शंकर अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस की दबिश से पहले ही विकास दुबे के पास पुलिस थाने से पास फोन आ गया था. इसके बाद उसने करीब 25-30 लोगों को फोन किया. विकास ने पुलिसकर्मियों के ऊपर फायरिंग की. एनकाउंटर के समय मैं घर के अंदर बंद था इसलिए मैंने कुछ नहीं देखा.
कानपुर के चौबेपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है. पुलिस ने उसकी तलाश में कई टीमों को लगा रखा है. चौबेपुर थाने पर यह जानने के लिए जांच बिठा दी गई है कि क्या थाने के किसी पुलिसवाले ने विकास दुबे को पुलिस मूवमेंट की जानकारी दी थी, .
जिससे उसने घेराबंदी करके पुलिसकर्मियों को मार डाला. चौबेपुर थाने के हर पुलिसकर्मी की मुखबिरी के शक में जांच हो रही है. चौबेपुर थाना इंचार्ज विनय तिवारी को मुठभेड़ से भाग जाने के लिए निलंबित कर दिया गया है
Tags : #Police, #Vikas Dubey, #Chaubepur Encounter, #Chaubepur, #Encounter, #Police, #Encounter In Chaubepur, #Gangster, #Gangster Vikas Dubey, #Kanpur Encounter, #Encounter In Kanpur, #Chaubepur Police, #Kanpur Police, #Police, #Up Police, #Daya Shanker, #Don Daya Shanker, #Don, #Don Vikas Dubey, #UP, #Encounter In UP, #Daya Shankar Agnihotri, #Police Station, #Crime, #Crime News, #Kanpur News, #Chaubepur News,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .