भाजपा नेता के फार्म हाउस में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, तीन युवतियों सहित 12 लोग गिरफ्तार
आगरा शहर में देह व्यापार का कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में भी पुलिस ने देह व्यापार के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन युवतियों सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर देह व्यापार का कारोबार चल रहा था वो भाजपा नेता का फार्म हाउस है और यहीं से ही युवतियों को ग्रहकों की डिमांड पर अलग-अलग जगहों पर भेजा जाता था। बताया जा रहा है कि पिछले दो साल से यह कारोबार किया जा रहा था।
बताया जा रहा है कि सेक्स रैकेट का घिनौना करोबार करने वालों ने 10 महीने पहले ही फार्म हाउस को किराए पर लिया था। इसके बदले भाजपा नेता को 90 हजार रुपए प्रति माह भुगतान किया जाता था। हैरान करने वाली बात यह है कि किराएदार ने लॉकडाउन पीरियड में भी मासिक किराए का पूरा भुगतान किया है।
मामले का खुलासा होने पर ये बात भी सामने आई कि पहले वाट्सअप के जरिए लोगों को लड़कियों की तस्वीर भेजी जाती थी और ग्राहकों से रेट तय किया जाता था। इसके बाद युवतियों को बताए गए ठिकाने पर भेज दी दिया जाता था। बताया गया कि फार्म हाउस में दिल्ली के एजेंट युवतियों को भेजते थे। इनमें से कुछ को फार्म हाउस पर ही रोका जाता था, कुछ की बुकिंग होटलों में रहती थी।
Tags : #Farm House In Agra, #Farm Agar, #Sen Racket, #Sex Racket In Agra, #Arga News, #Agra, #BJP, #BJP Leader,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .