मेरठ मीवा गांव में शराब को लेकर हुआ खूनी संघर्ष
मीवा गांव में शुक्रवार रात जसवंत और मिस्टू दो पक्षों में शराब को लेकर हुआ मामूली विवाद बाद में खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। दो पक्षों में करीब एक घंटे चले पथराव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए बल का प्रयोग करते हुए भीड़ को दौड़ा दिया।
मीवा गांव में में रोड पर मिस्टू की चाय की दुकान है। दूसरी तरफ जसवंत की जूस की दुकान है। जानकारी के अनुसार यहां अकसर शराब पीने वालों की भीड़ लगी रहती है। यहां एक वाटर कूलर लगा है, जिस पर शराब पीने वालों की लाइन लगी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना शाम को वाटर कूलर पर शराब पीने को लेकर विवाद होता रहता है। रात मिस्टू का इसी बात को लेकर जसवंत से विवाद हो गया। दोनों पक्षों की ओर से सड़क पर इकठा सैकड़ों लोगों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। गांव में करीब एक घंटा चले पथराव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
दोनों पक्षों से महिलाओं समेत करीब सात आठ घायल बताए जा रहे हैं। पथराव में दोनों पक्षों में एक पक्ष से धर्मेंद्र, मिस्टू, किशोर, संजय व प्राची घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष से जसवंत व उसका पुत्र अर्जुन घायल हुए हैं। सभी का उपचार मवाना सीएचसी में चल रहा है। मिस्टू व अर्जुन की हालत अधिक खराब होने के चलते मेरठ रेफर कर दिया है।
Tags : #मीवा गांव, #शुक्रवार, #शराब, #विवाद, #खूनी संघर्ष, #पथराव, #पुलिस, #बल, #मीवा, #गांव, #चाय, #दुकान, #जूस, #भीड़, #वाटर कूलर, #लाइन, #ग्रामीण, #सड़क, #बल प्रयोग, #घायल, #अस्पताल, #उपचार, #मवाना, #मवाना सीएचसी, #मेरठ,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .