बीजेपी विधायक ने रेंजर को दी धमकी! कहा- तू चिंता मत कर.तेरे को वहीं आकर देखूंगा..ऑडियो वायरल
जबेरा से बीजेपी विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में विधायक सर्रा वन परिक्षेत्र के रेंजर तिलक सिंह रायपुरिया को फोन पर धमका रहे हैं।हालांकि ताजा खबरें इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।
दरअसल, विधायक वन क्षेत्र में फिशिंग करने गए अपने एक कार्यकर्ता के पकड़े जाने से वनकर्मियों पर बेहद नाराज थे। उन्होंने रेंजर को फोन मिलाकर उसे छोड़ देने को कहा, लेकिन रेंजर तिलक सिंह ने इनकार कर दिया। बस इतन सुनना था कि विधायक धर्मेंद्र सिंह बिगड़ गए और उन्होंने रेजर को ही धमकी दे डाली।
वहीं, रेंजर तिलक सिंह ने साथ इनकार करते हुए उन्हें अपने कार्यकर्ताओं से कानून का पालने कराने की नसीहत दे डाली। भड़के विधायक ने भी तू-तड़ाक के साथ गालीगलौच करते हुए उन पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद रेंजर ने भी उन्हें कार्रवाई करवाने की चुनौती दे दी। ऑडियो वायरल होने के बाद धर्मेंद्र लोधी ने सफाई देते हुए कहा कि कई दिनों से रेंजर की अवैध वसूली की शिकायतें आ रही थी। उधर, रेंजर ने अपने अधिकारियों से भी विधायक के खिलाफ शिकायत कर दी है।
Tags : #BJP, #BJP MLA, #Mla Dharmendra Singh Lodhi, #Threat, #Audio, #Ranger, #Threat To Ranger,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .