आयकर विभाग करेगा 60 हजार से ज्यादा लोगों की जांच ऑपरेशन क्लीन मनी 2
ऑपरेशन क्लीन मनी के दूसरे चरण में आयकर विभाग 60 हजार से ज्यादा लोगों की जांच करेगा। शुक्रवार को दोबारा लॉन्च हुए इस ऑपरेशन का मकसद नोटबंदी के बाद पैदा हुए ब्लैक मनी का पता लगाना है। विभाग ने इससे पहले ऑपरेशन क्लीन मनी के पहले चरण में नोटबंदी के दौरान संदिग्ध लेन-देन करने वाले 18 लाख लोगों को नोटिस भेजा था
आयकर विभाग की नीति निर्माता ईकाइ केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का कहना है कि वह पिछले साल 9 नवंबर से इस साल की 28 फरवरी तक 9,332 करोड़ रुपए की अघोषित आय का पता लगा चुका है। बता दें कि 8 नवंबर को पीएम मोदी ने 500 और 1000 के नोटबंदी की घोषणा की थी
CBDT ने बताया, 60 हजार से ज्यादा लोगों (जिसमें 1300 हाइ रिस्क लोग भी शामिल हैं) की जांच में पहचान हो चुकी है। नोटबंदी के दौरान अधिकतर बड़े लेन-देन कैश में करने वाले लोग नजर में थे। हाइ वैल्यू प्रॉपर्टी खरीद के 6000 मामले और विदेश के शेयर बाजार में पैसा लगाने या विदेश पैसा भेजने के 6,600 मामलों में बारीकी से जांच-पड़ताल होगी। अगर जवाब संतोषजनक नहीं माना गया तो विस्तृत पूछताछ की जाएगी
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आधुनिक डेटा विश्लेषण का इस्तेमाल करते हुए संदिग्ध कैश डिपॉजिट का पता लगाया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस साल 31 जनवरी को ऑपरेशन क्लीन मनी लॉन्च किया गया था। जिसके तहत 17.92 लाख लोगों को ऑनलाइन नोटिस भेजा गया था जिसमें से 9.46 लाख लोगों ने विभाग के प्रश्नों का जवाब दिया।
Tags : #Income Tax, #Black Money,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .