गृह मंत्रालय ने देश भर में शर्तों के साथ दुकानें खोलने की दी इजाजत, कंटेनमेंट जोन में नहीं मिलेगी राहत
कोरोना को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन से कुछ राहत देते हुए सरकार ने आज से शर्तों के साथ दुकानों को खोलने की मंजूरी दे दी है, देर रात केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। लॉकडाउ की वजह से देशभर में व्यापारिक और व्यवसायिक गतिविधियां रुकी हुई हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने शर्तों के साथ दुकाने खोलने की अनुमति दी है। शुक्रवार रात को आए गृह मंत्रालय के आदेश में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जरूरी सावधानियों को ध्यान में रखते हुए 50 प्रतिशत स्टॉफ के साथ दुकान और प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति दे दी है।
हालांकि यह छूट सभी दुकानों के लिए नहीं है। यह छूट नगर निगम या नगरपालिका के आवासीय परिसरों में चलने वाली दुकानों के लिए तो है लेकिन नगर निगम या नगर पालिका में चलने वाले मार्केट कॉम्पलेक्सों के लिए यह छूट नहीं है। इसके अलावा कोरोना वायरस हॉट स्पॉट क्षेत्रों में भी यह छूट नहीं मिलेगी और वहां पर किसी तरह की दुकाने नहीं खोली जाएंगी। शॉपिगं मॉल के लिए भी यह छूट नहीं है।
गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक नगर निगम क्षेत्रों से बाहर वाले इलाके में स्थित बाजार परिसरों की दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है लेकिन इन दुकानों में काम कर रहे कर्मचारियों को मास्क पहनने से लेकर सामाजिक दूरी समेत सभी तय दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
लॉकडाउन में जिन दुकानों को खोलने की अनुमति मिली है उन्हें लॉकडाउन की कुछ शर्तों का पालन करना होगा, दुकानें अपने कर्मचारियों के आधे से ज्यादा स्टॉफ को काम पर नहीं बुला सकती हैं
जिन दुकानों को खोलने की अनुमति मिली है उन्हें लॉकडाउन की कुछ शर्तों का पालन करना होगा, दुकानें अपने कर्मचारियों के आधे से ज्यादा स्टॉफ को काम पर नहीं बुला सकती हैं, इसके अलावा जो भी लोग काम कर रहे होंगे उन्हें मास्क पहनना जरूरी है तथा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन करना होगा।
Tags : #Home Ministry, #Permission To Open Shops, #Permission To Open Shops With Conditions, #Shops Can Open In Lockdown, #Lockdown, #Lockdown In India, #Coronavirus, #Coronavirus In India, #Covid 19, #Covid In India, #India, #Home Ministry,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .