दिल्ली में वायु प्रदूषण से लोगों को राहत नहीं
दिल्ली में वायु प्रदूषण से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। बीमारी से ग्रसित लोगों को प्रदूषण ने और अधिक बीमार बना दिया है। दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या को देखते हुए अब सभी वाहनों पर डीजल-पेट्रोल व सीएनजी का स्टीकर लगाना अनिवार्य है। दिल्ली परिवहन विभाग का कहना है कि अगर वाहन चालक दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो उन्हें भारी जर्मुाना देना पड़ सकता है।
हालांकि पहले दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए आड-ईवन की शुरुआत की थी, लेकिन इस बार कर्मचारियों को वर्क फ्राम होम कर दिया गया है ताकि दिल्ली में वाहनों का दबाव कम हो और तमाम तरह के निर्माण संबंधी कार्यो पर भी रोक लगा दी है।
फिलहाल, परिवहन विभाग में गाड़ियों में ईधन की पहचान के लिए स्टीकर लगाना अनिवार्य कर दिया है। दिल्ली परिवहन विभाग के आदेश में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश और केंद्रीय मोटर वाहन नियम-1989 के अनुसार दिल्ली में रजिस्टर्ड सभी वाहनों पर क्रोमियम आधारित होलोग्राम स्टीकर लगाना अनिवार्य है। अगर कोई वाहन चालक नियम का उल्लंघन करता है तो उस पर दस हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
Tags : #Motor Vehicle Act 1989, #Transport Department, #Delhi Government, #Pollution, #Delhi, #Air Pollution, #Hologram, #Hologram Stickers, #Registered Vehicle, #Chromium Based Stickers, #,
Latest News
General News
2025-09-30 at 14:57:44ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात: गाज़ा समझौते पर 72 घंटे की अनिश्चितता .
General News
2025-09-30 at 14:38:25एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली, नोएडा और गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश से लोगों को राहत मिली। .
World News
2025-09-30 at 14:25:49भारतीय उच्चायोग ने लंदन में गांधी प्रतिमा से हुई तोड़फोड़ को शर्मनाक घटना बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। .
India News
2025-09-29 at 15:37:02राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज़ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, कार्रवाई की मांग उठाई .
World News
2025-09-29 at 15:28:31कर्नाटक हाईकोर्ट के टेकडाउन आदेश से एक्स की चिंता बढ़ी, कंपनी करेगी फैसले को चुनौती .